Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसंबर 2025। गांव ठुकरियासर निवासी एक विवाहिता ने पीबीएम अस्पताल में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया व पति ने पुलिस को रिपोर्ट दी है।
ठुकरियासर निवासी कालूगर पुत्र तोलगर गोस्वामी ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका मानोनी देवी पुत्री नथूराम सरकार निवासी मिसिंगपुरा सिलटिया, आसाम से 2017 में प्रेम विवाह हुआ था। 16 दिसंबर की शाम करीब 6.30 बजे उसकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई तो परिजन उसे ईलाज के लिए पीबीएम अस्पताल ले गए। जहां ईलाज के दौरान 17 दिसंबर की शाम को विवाहिता ने दम तोड़ दिया। पति ने गुरूवार को पुलिस को रिपोर्ट दी और पुलिस ने विवाहिता के परिजनों को सूचना दी है। पुलिस ने पति की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर ली है। हैड कांस्टेबल संदीप मीणा ने बताया कि शव पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच एसआई मोहनलाल करेंगे।