Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 दिसम्बर। कोरोना से पूरा विश्व आहत हुआ लेकिन श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मानवता को समर्पित कार्यकर्ताओं के कारण इस हद तक राहत कार्य हुए कि समूचे प्रशासन में जयपुर तक श्रीडूंगरगढ़ के सेवा कार्य मिसाल बन गए। इन समर्पित कार्यकर्ताओं का नागरिक अभिनंदन आज श्रीडूंगरगढ़ शहर ने किया एवं माध्यम बनी कस्बे की सबसे पुरानी सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद। नागरिक विकास परिषद ने ही क्षेत्र में कोरोना के दौरान प्रशासन के आह्वान पर सेवा कार्यों की शुरूआत की थी एवं संस्था की प्रेरणा से क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने अपने स्तर पर सेवा का बीड़ा उठाया। संस्था भवन में आयोजित कार्यक्रम में कोरोना काल के दौरान सेवा में सक्रिय संस्थाओं, चिकित्साकर्मियों, दानदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कोरोना योद्धा, कोरोना सेवावीर, कोरोना दानवीर एवं कोरोना कर्मवीर सम्मान से नवाजा गया। श्रीडूंगरगढ क्षेत्र में मानवता की सेवा के प्रतिमान गढ़ने वाली इन शख्सियतों को सम्मान करने के कार्यक्रम की अध्यक्षता कस्बे में सेवा की मूर्त मिसाल ओमप्रकाश स्वामी ने की एवं मुख्य अतिथि के रूप में विजयसिंह पारख रहे। विशिष्ट अतिथि डाक्टर एस.के.बिहाणी और डॉ. भरत चोपड़ा रहे एवं स्वागत भाषण संस्था मंत्री विजयराज सेवग ने दिया। भारत माता पूजन से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ व समापन संस्था अध्यक्ष श्रवणकुमार गुरनाणी के आभार ज्ञापन के साथ किया गया। कार्यक्रम संयोजन संस्था खेल मंत्री विशाल स्वामी ने किया और इस दौरान हरिप्रसाद मुंधड़ा, विनोद गिरी गुंसाई, बजरंग भांमू, राधेश्याम तापड़िया, ओमप्रकाश कलाणी, गुलाबचंद सोनी, लक्ष्मीनारायण तावणियां, जगदीश स्वामी, श्रीगोपाल राठी, राजकुमार बाफना, केएल जैन, अशोक झाबक, विमल चौरडिया, बाबुलाल सहदेवड़ा, रवि शर्मा, पवन सुथार, ओमप्रकाश सोनी, कुंभाराम घिंटाला, रामकिशन गावडिया, सुरेश भादाणी, श्रीगोपाल तापडिया, संजय कर्वा, तुलसीराम चौरडिया, नवरत्न पारीक, अशोक सिंधी, मुरलीधर सिंधी, सद्दाम, नवरत्न पारीक सहित बडी संख्या में कस्बे के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। इस दौरान संस्था को चिकित्सकीय उपकरण देने वाले सेवा सहयोगी शिवप्रसाद रूघलाल बाहेती, राजेन्द्र प्रसाद शांतिप्रसाद राखेचा, पन्नालाल सीताराम सोनी, गौरीशंकर तापड़िया, बजरंग प्रजापत, महावीर राठी का भी अभिनंदन किया गया।
इनको दिया गया कोरोना योद्धा सम्मान
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोरोना काल में क्षेत्र के कोरोना संक्रमित रोगियों से सीधे सम्पर्क में आकर उनका उपचार करने से लेकर उनकी जांचें एवं यहां तक कि अंतिम संस्कार तक में शामिल होकर कोरोना प्राटोकाल का पालन करने एवं करवाने वाले डॉ. श्याम सुंदर नांगल, डॉ. ओमप्रकाश स्वामी, डॉ. गौरव सोनी, कम्पाऊंडर रमाकांत शर्मा, प्रदीप कुमार पांडे, राजेश कुमार एवं एम्बुलैंस चालक भागीरथ सिंह बीका को कोरोना योद्धा का सम्मान दिया गया। विदित रहे कि कोरोना रोगियों के बीच रहते हुए ही डाक्टर एसएस नांगल एवं एम्बुलैंस चालक भागीरथ सिंह बीका स्वंय भी कोरोना संक्रमित हो गए थे लेकिन फिर भी सेवा संकल्प से कदम पीछे नहीं हटाए।

ये बने कोरोना काल के सेवावीर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोरोना काल के पहले कठोरतम लाकडाउन के समय में जरूरतमंदों तक भोजन पैकेट, राशन सामग्री, सैनेटाईजर, मास्क, पीपीई किट आदि का वितरण करने में सक्रिय रही सामाजिक संस्था सिंधी पंचायत, श्रीहरि गौसेवा समिति बिग्गाबास, बिग्गाबास मित्र मंडली, श्रीजैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, गरीब सेवा संस्थान, प्रभूकृपा सेवा समिति, श्रीहरि मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, महापुरूष समारोह समिति, द्वाराकाधीश पैदल यात्री संघ, सेवा भारती, लायंस क्लब, फ्रेंडस ग्रुप, दशनाम गोस्वामी सभा समिति, लोक समता समिति को कोरोना सेवावीर सम्मान दिया गया।

इन दानवीरों के सहयोग से की कोरोना सेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोरोना काल में विस्तृत स्तर पर सेवा कार्य करने वाली सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद के दानदाताओं को कार्यक्रम में कोरोना दानवीरों का सम्मान दिया गया। नागरिक विकास परिषद के दानदाता जसराज-विनय कुमार मालू, भीखमचंद पुगलिया, जगदीश प्रसाद मूंधड़ा, चुन्नीलाल-लक्ष्मीनारायण सोमाणी, भंवरलाल राखेचा, जतनलाल पारख, राधेश्याम करनाणी, रमेश कुमार मुंधड़ा, रामाकिशन शर्मा, लक्ष्मीनारायण-तोलाराम तावणियां को दानवीर सम्मान दिया गया।

कर्मवीरों ने निभाए दायित्व, आज हुआ अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नागरिक विकास परिषद की सेवा योजनाओं को धरातल पर मूर्त रूप देने में अपना तन मन समर्पित करने वाले संस्था के कार्यकर्ता सत्यनारायण स्वामी, उपमंत्री रणवीरसिंह खिंची, संस्था एम्बुलैंस चालक मालाराम जाखड़ और कार्यकर्ता नंदकिशोर सिंधी, अशोक सिंधी, खुशालचंद वाधवानी, मनोज उपाध्याय को पूर्ण निष्ठा से अपनी सेवाएं देने के लिए कोरोना कर्मवीर सम्मान दिया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंचासीन अतिथियों ने सेवा कार्यो का अभिनन्दन कर इसे पूरे श्रीडूंगरगढ़ का दायित्व बताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारत माता पूजन से कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोरोना योद्धाओं के सम्मान में उपस्थित कस्बे के गणमान्य नागरिक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एनवीपी भवन में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में संस्था के मंत्री विजय राज सेवग ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।