Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

गिरदावर मुख्यालयों पर लगेंगे समस्या समाधान शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण क्षेत्रों में समस्या समाधान शिविरों का आयोजन गिरदावर सर्किल पर किया जाना है। उपखण्ड़ अधिकारी शुभम शर्मा ने बताया कि 16 दिसम्बर को श्रीडूंगरगढ़ व बिग्गा में, 17 दिसम्बर को सूडसर व शेरूणा में, 18 दिसम्बर को ठुकरियासर व आडसर में, 22 दिसम्बर को बापेऊ एवं ऊपनी में, 23 दिसम्बर को धर्मास एवं बाडेला में व 24 दिसम्बर को गुंसाईसर बड़ा में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर आयोजित होगें।

धरती माता बचाओ अभियान, गांवो में आयोजित होगी जागरूकता गोष्ठियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय के सभागार में धरती माता बचाओ अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने संतुलित उर्वरकों के प्रयासेग, उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने की बात कही। बैठक में खाद आपूर्ति की स्थिति, अधिक आवश्यकता वाली ग्राम पंचायत के चिन्हीकरण एवं उर्वरकों के संतुलित उपयोग हेतु कृषकों में जागरूकता हेतु ग्राम स्तरीय गोष्ठियों के आयोजन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सहायक निदेशक कृषि विस्तार रघुवर दयाल ने आगामी समय में क्षेत्र में आवश्यक उर्वरकों की मांग के बारे बताया। बैठक में कृषि अधिकारी कन्हैयालाल, सहकारिता विभाग से भीखासिंह, सहायक कृषि अधिकारी हितेश जांगिड़, इफको कंपनी प्रतिनिधि एवं उर्वरक विक्रेताओं ने भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांवो में जागरूकता गोष्ठियां आयोजित करने के बारे में चर्चा की गई।

पेंशनर दिवस पर 10 पेंशनर होंगे सम्मानित, होगा समारोह का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा श्रीडूंगरगढ़ द्वारा पेंशनर दिवस 17 दिसंबर को मनाया जायेगा । पेंशनर समाज के मंत्री सत्यनारायण योगी ने बताया कि सरदारशहर रोड पर स्थित पेंशनर भवन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वयोवृद्ध 10 पेंशनरों को सम्मानित किया जाएगा। इसमे  शिक्षा विभाग के छोगमल शर्मा, गुलाब सिंह राठौड़, विनोद शर्मा, चंदूलाल विश्नोई, समसूदीन को सम्मानित किया जायेगा इसी प्रकार जलदाय विभाग के श्रवण महर्षि, हनुमानदास स्वामी, गोपालदास स्वामी, सुरेशचंद गुप्ता एवं राज. पुलिस  के पीथाराम का सम्मान किया जायेगा। सम्मान समारोह की अध्यक्षता जिला पेंशनर समाज के उपाध्यक्ष श्याम महर्षि करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात सभी पेंशनर 8 वें वेतन आयोग में पेंशनर को पूर्व की सरकारों द्वारा नियमानुसार दिए गए लाभ के अनुरूप लाभ नहीं दिया जाकर पेंशनर की उपेक्षा की है। इस संबंध में प्रधानमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। योगी ने सभी पेंशनर से 17 दिसंबर 2025 को पेंशनर समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वाहन चालकों की आंखों की जांच की, लगाए रिफ्लेक्टर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत टोल प्लाजा लखासर द्वारा दो दिवसीय नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान टीम ने भारी वाहनों के चालकों की आंखो की जांच की। शिविर में सोमवार को पहले दिन 50 से अधिक वाहन चालकों के नेत्रों की जांच की गई। नेत्र चिकित्सक डॉ सुनील गोयल, सहायक दीपमाला शर्मा, मधु कुमारी ने अपनी सेवाएं दी। इस दौरान लखासर टोल मैनेजर सुनील कुमार, पुलिस स्टेशन टीम मौजूद रही। टीम ने अनेक वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर भी लगाए और चालकों से यातायात नियमों का पालन करने के बारे में समझाईश भी की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस दल, नेत्र चिकित्सकों व टोल कार्मिकों ने शिविर में सेवाएं दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेकों वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर।

राजकीय महाविद्यालय में कृषि के क्षेत्र में रोजगार के अवसर बताए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में सोमवार को राजस्थान महिला नीति 2021 के तहत कृषि के क्षेत्र में रोजगार विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। प्राचार्य महावीर नाथ सहित स्टाफ ने देश में कृषि के क्षेत्र में रोजगार के अवसर, कृषि संबंधी ऋण योजनाएं, विभिन्न कौशल विकास योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने वर्तमान में कृषि के संबंध में व्यापक जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया व वर्तमान के मृदा कार्ड, भूजल का गिरता स्तर, उर्वरकों का अनियंत्रित प्रयोग के बारे में भी जानकारी दी। विद्यार्थियों ने इस संबंध में अनेक प्रश्नों के उत्तर भी जाने। विद्यार्थी व स्टाफ आयोजन में शामिल हुआ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाविद्यालय में आयोजित व्याख्यान में दी कृषि संबंधी रोजगार व योजनाओं की जानकारी।