Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 दिसंबर 2025। 16 वर्षीय नाबालिग के फोटो वीडियो वायरल करने व गलत काम करने का दबाव बनाने के आरोप में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामले के जांच अधिकारी व थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया और आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीआई ने बताया कि आरोपी तोलियासर निवासी 22 वर्षीय करण राजपुरोहित पर नाबालिग युवती के साथ अश्लील हरकतें करने, गलत काम करने का प्रयास करने, दबाव बनाने, उसके फोटो वीडियो वायरल करने के आरोप में मामला दर्ज था। जिसमें जांच के दौरान जुर्म प्रमाणित होने पर आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवक को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में जांच अभी जारी है।