Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 नवंबर 2025। शराब के अत्यधिक सेवन से क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने प्राण गवां दिए।
घटना सेरूणा थाना क्षेत्र की है। यहां गांव झंझेऊ की रोही में कई वर्षों से परिवार सहित काश्तकार के रूप में रहने वाला 47 वर्षीय सतपाल पुत्र शेरसिंह बावरी निवासी गंधेली, रावतसर की मौत हो गई है। सतपाल शराब का आदतन सेवन करता था। गुरूवार सुबह वह ढाणी से निकला देर रात लौटते हुए ढाणी से कुछ ही दूर वह गिर गया व उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह किसी एवड़ वाले ने रास्ते में शव को देखा तो ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी। मृतक के बेटे अजय कुमार ने पुलिस को अत्यधिक शराब के सेवन से अचानक तबीयत बिगड़ने व मौत हो जाने की रिपोर्ट दी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मर्ग की जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान करेंगे।