Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 नवंबर 2025। मूर्ति चोरी की जांच पूरी करने व दोषियों को सजा देने की मांग को लेकर तोलियासर के प्रसिद्ध भैरव मंदिर में भक्तों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए काला दिवस मनाया।
श्रद्धालुओं ने अपनी बाहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया व नारेबाजी करते हुए मूर्ति चोरी प्रकरण में न्याय की मांग की। प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने बताया कि 2012 में मूर्ति चोरी का मामला हुआ जिसमें अभी तक न्याय नहीं मिल सका है। सरकार मामले की पूरी जांच करवाए व दोषियों को सजा दिलवाई जाए। युवाओं ने कहा कि चोरी के बाद तात्कालिक समय में ग्रामीणों ने चक्का जाम, हड़ताल और कई दिनों तक धरना देकर प्रशासन को विशेष टीम से जांच करवाने पर मजबूर किया था। इसके बावजूद भी आज तक चोरी की सच्चाई सामने नहीं आ सकी है। युवाओं ने बताया कि जिन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा था, वे भी वर्तमान में जमानत पर बाहर हैं, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है। प्रदर्शन में शामिल गांव के मौजिज लोगों ने कहा कि यह घटना केवल चोरी नहीं, बल्कि लाखों भैरव भक्तों की आस्था पर हुआ गंभीर आघात है। सभी ने प्रशासन और सरकार से मामले की गहराई से जांच करने, मामले का पूरा खुलासा करने, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट करते हुए कहा कि जब तक मूर्ति बरामद नहीं होती और वास्तविक अपराधी पकड़ में नहीं आते, तब तक यह विरोध और काला दिवस मंदिर परिसर में मनाया जाना जारी रहेगा।