Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2025। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष के द्वितीय तिथि गुरूवार को अंचल में भाई दूज का पर्व हषोल्लास के साथ मनाया गया। इसके साथ ही पंच दिवसीय दीपोत्सव संपन्न हो गया है। बहने गुरूवार सुबह अपने भाई के घर पहुंची व भाई को तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थनाएं की। परिवारों में उल्लास का माहौल छाया रहा। भाइयों ने भी अपनी बहनों को प्रेम स्वरूप उपहार भेंट दिए। भाई दूज का पौराणिक महत्व यमराज और उनकी बहन यमुना से जुड़ा हुआ है और इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है। वहीं गुरूवार सुबह गोवर्धन पूजन भी संपन्न किया गया। महिलाओं ने घरों के आगे गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर विधि विधान से गोवर्धन पूजन किया और वर्ष भर बच्चों के लिए उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएं करते हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बहनें आई ससुराल से, किया भाई को तिलक, मांगी लंबी उम्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नन्हें मुन्ने भाई बहनों ने निभाई परंपरा, तिलक कर की भाइयों के मंगल की कामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाई ने दिया बहन को उपहार, बहन ने लगाया तिलक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ससुराल से आई बहनों ने भाई भाभी को तिलक कर खूब दिया स्नेहाशीष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बहनों ने भाई के तिलक की भाई की लंबी उम्र की प्राथनाएं की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर घर हुआ भाई दूज का त्योहार संपन्न, बहनों ने भाई के मंगल के लिए की प्रार्थनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंच दिवसीय दीपोत्सव हुआ संपन्न, परिवारों में छाया रहा हर्षोल्लास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रद्धा व परंपरा के अनुसार मनाया गया भाईदूज का पर्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बहनों ने भाई को तिलक किया, भाइयों ने दिया उपहार।