Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
370148042_689041386616008_687116649849482737_n
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2025। दीपावली की रौनक और उत्साह जन मन पर नजर आने लगा है। ऐसे में सेवा शिविरों के आयोजनों में कार्मिकों की व्यस्तताओं के चलते आमजन खासे परेशान हो रहें है। शिविरों में आई परिवादों का निस्तारण तो दूर उनपर सुनवाई तक नहीं हो रही है। लगातार अनसुना करने से आमजन निराश है और त्योहार के मौके पर साहब लोगों से सुनवाई की गुहार लगाते हुए, राहत देने की मांग रहें है।
एक वार्ड, एक समस्या पर करीब दो दर्जन पत्र दिए, पर समाधान नहीं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नगरपालिका के कार्य लगातार विवादों के घेरे में रहते है। गत दिनों 8 अक्टूबर को वार्ड 28 व 30 का सेवा शिविर श्रीराम भवन में आयोजित हुआ। वार्ड 30 से करीब दो दर्जन लोगों ने अलग अलग पत्र देकर वार्ड में विभिन्न स्थानों पर रोड लाइट ठीक करवाने व बंद पड़ी रोड लाइटों को चालू करवाने की मांग की, परंतु आज दिन तक नतीजा ढाक के तीन पात ही है। वार्डवासियों ने बताया कि वार्ड में करीब तीन माह से जगह जगह रोड लाइट खराब व बंद पड़ी है। कई गलियां अंधेरे में डूबी रहती है। ऐसे में गत माह 15 सितंबर को भी पालिका के अधिशाषी अधिकारी को पत्र देकर वार्ड वासियों ने जसनाथ जी की बाड़ी में लगी बंद पड़ी हाईमास्क लाइट, नखत बना मंदिर के पास, देवीलाल मेघवाल, मदन प्रजापत किशन प्रजापत, छगन सारस्वत, हरि गिवारियों के घर के पास सहित अनेक स्थानों पर रोड लाइट ठीक कर इन्हें जलाने की मांग की। वार्ड के बेगराम शर्मा, भादरनाथ जाखड़, रामस्वरूप, लोकेश, मदनलाल प्रजापत, बीरमाराम गिवारिया, टीकूराम गिवारिया, मनोज कुमार, गोविंदराम, किशन कुमार, जगदीश सारस्वत, रफीक मोहम्मद, तुलछनाथ, पूर्व पार्षद मोहनराम गिवारिया, बालूसिंह राजपूत, दौलतराम, भोजनाथ, कालूसिंह राजपूत सहित अन्य जनों ने अलग अलग पत्र देकर पालिका से गलियों में रोशनी व्यवस्था करने की मांग की। वार्डवासी सुनवाई नहीं किए जाने और लगातार मौखिक रूप से कहने पर भी नजरअंदाज करने का आरोप लगा रहें है। वार्ड वासियों ने रोशनी के पर्व से पूर्व सुनवाई करने व समस्या का समाधान करने की गुहार उच्च अधिकारियों से लगा रहें है।
एक गली में कई परिवार परेशान, लंबे समय से नहीं हुई सफाई, लटक रहें है तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड नबंर 26 में पुगलिया गेस्ट हाऊस से संपत्त पुगलिया वाली गली से आगे तक रहने वाले सभी परिवार गली की सफाई की मांग कर रहें है। यहां के निवासी व वरिष्ठ नागरिक सुरेंद्र मालू, राहुल बैद, सुखमाल देवी गंग, कमल जैन, रोहित सिंघी व रवि परिहार ने बताया कि कई बार पालिका कार्मिकों को सूचना देकर सफाई की मांग की गई है। परंतु सुनवाई नहीं की जा रही है। वार्डवासियों ने बताया कि गली में नालियों में कचरा जाम हो गया व नालियों किनारे कचरे के ढेर लग गए है। परिवार के सदस्यों ने कहा कि पालिका द्वारा कम से कम दीपावली जैसे त्योहार पर तो सफाई करवा कर जनता को राहत देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गली में कई महीनों से सफाई नहीं हुई है और अब तो गली में आवाजाही मुश्किल हो गई है।
पेयजलापूर्ति नहीं होने से वार्ड 24 व गंदे पानी की सप्लाई से वार्ड 23 के नागरिक परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 24 के नागरिक लंबे समय से वार्ड में पेयजलापूर्ति नहीं होने और जलदाय विभाग द्वारा सुनवाई नहीं किए जाने के आरोप लगा रहें है। वार्ड के पूर्व पार्षद मूलचंद स्वामी ने बताया कि वार्ड में सप्ताह में एक बार जलापूर्ति की जा रही है। नागरिक टैंकर मंगवा कर परेशान हो गए है। स्वामी ने आरोप लगाते हुए बताया कि जलदाय विभाग एवं संपर्क पोर्टल पर लगातार शिकायत दर्ज कराई जा रही है, परन्तु विभाग के कम्प्यूटर ऑपरेटर रोज बिना कार्य किए ही समस्या निस्तारण की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज देते है। स्वामी ने बताया कि वार्ड 23 में गंदे पानी की आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान है। विभाग द्वारा बिना किसी अनुमति के सीसी रोड को जगह जगह से फोड़कर छोड़ दिया है। जिससे जलापूर्ति की समस्या के साथ साथ आवागमन भी अवरूद्ध हो गया है।
प्रताप बस्ती में गंदे पानी की सप्लाई, नागरिकों ने जताया रोष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर के प्रताप बस्ती में गंदे पानी की सप्लाई होने से नागरिकों ने रोष जताया। नागरिकों ने बताया कि सप्लाई का पानी गंदा व बदबूदार होने के साथ पानी में कीड़े आए। जिससे घरों के कुंड में भरा पानी भी गंदा हो गया। नागरिकों ने जलदाय विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए व पानी का सैंपल लेकर जांच करवाने की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 26 के पुगलिया गेस्ट हाउस की गली में रहवासी परेशान, कर रहें सफाई को मांग।