Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टूबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ में रविवार रात से सोमवार सुबह तक पांच एमएम बरसात हुई वहीं सोमवार शाम तक 25 एमएम और देर रात हुई जोरदार बरसात मंगलवार सुबह 52 एमएम आंकी गई है। उत्तरादी रोही में मंगलवार को पुन: बरसात हुई है। समंदसर व आस पास छाए घने काले बादलों को देखकर किसानों का दिल बैठ सा रहा है। गुसाईसर बड़ा, सातलेरा में सुबह अच्छी बरसात हुई है। मायूस किसान परिवार बरसात नहीं होने व धान को इकट्ठा कर लेने देने की प्रार्थनाएं इंद्र देव से कर रहें है। पूरे अंचल में मूंग, मोठ व बाजरा की फसलों में खासा नुकसान हुआ है। किसान विशेष गिरदावरी किए जाने की मांग कर रहें है। अखिल भारतीय किसान सभा ने मंगलवार को क्षेत्र की प्रमुख बारानी फसलों पर बरसात द्वारा पानी फेर देने और खराब फसलों का मुआवजा देने की मांग की है। सभा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कॉमरेड गिरधारीलाल महिया ने किसानों के बिगड़े हालातों पर चिंता जताई। महिया ने राज्य सरकार से श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रभावित इलाकों में विशेष गिरदावरी करवाने तथा आपदा राहत प्रबंधन के तहत किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। महिया ने कहा कि किसान पहले ही उच्च लागत, कम भाव और बाजार की अस्थिरता से जूझ रहे हैं, ऐसे में यह प्राकृतिक आपदा ने उनकी कमर तोड़ दी है। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का सर्वे पारदर्शी तरीके से करवाने की मांग की। सभा के तहसील अध्यक्ष भंवरलाल भुवाल, सचिव राजेंद्र जाखड़, उपाध्यक्ष दौलतराम मेघवाल और प्रवक्ता शेखर रैगर ने संयुक्त बयान जारी करते हुए प्रशासन द्वारा शीघ्र गिरदावरी प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि गिरदावरी प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू नहीं की गई तो किसान सभा आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइमस। सातलेरा की रोही में भीग जाने से खराब हुए मूंग।
श्रीडूंगरगढ़ आइम्स। पूरे अंचल में किसानों के खेत उजाड़े बरसात ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइमस। गुंसाईसर बड़ा में मंगलवार को फिर हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सातलेरा में मंगलवार को हुई बरसात।