Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में 10 अक्टूबर की सुबह 5 बजे से 6 बजे तक एक घंटे ऊँ भिक्षु जप महायज्ञ अनुष्ठान होगा। तेरापंथ महिला मंडल मंत्री अंबिका डागा ने बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में देश विदेश में 5 अक्टूबर से निर्धारित समयानुसार जप अनुष्ठान हो रहें है। इसी क्रम में मंगलवार सुबह तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ द्वारा कार्यक्रम के बैनर का विमोचन किया गया। डागा ने बताया कि जप की श्रृंखला में श्रीडूंगरगढ़ को 10 अक्टूबर 2025 को सुबह 5:00 से 6:00 का जप अनुष्ठान का समय स्लॉट मिला है। मंडल अध्यक्ष मंजू बोथरा ने अधिक से अधिक श्रावक व श्राविकाओं को इसमें शामिल होने का आह्वान किया है। जप में शामिल होने वाले लोग तय समय पर सेवा केंद्र में या जूम एप के माध्यम से उपस्थित हो सकते है। केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री जी ने भी सभी को जप में शामिल होने की प्रेरणा दी। बैनर विमोचन में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की संरक्षिका शांता पुगलिया, परामर्शक दीपमाला डागा, उपाध्यक्ष मंजू बोथरा व मधु झाबक, तेरापंथ सभा के मंत्री प्रदीप पुगलिया, अणुव्रत समिति के उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी सहित अनेक सभा संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थिति रहें। कार्यक्रम का संचालन मंडल मंत्री अंबिका डागा ने किया।