Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2025। एक युवक अपने गांव लौट रहा था और उसे गांव के ही तीन युवकों ने रास्ते में रोक कर मारपीट की और हजारों रूपए छीन लिए। सेरूणा थाने में गांव बींझासर निवासी 26 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र मुलाराम मेघवाल ने इसी गांव के राकेश पुत्र बीरबल जाट, अशोक व रामनिवास पुत्र नराणाराम जाट के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 30 सितंबर की शाम को करीब 8 बजे वह छतरगढ़ से लोडेरा उतरा और पैदल ही अपने गांव बींझासर आ रहा था। गांव के निकट ही तीनों आरोपी बाइक पर आए और उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की, जातिसूचक गालियां निकाली, कपड़े फाड़ दिए और गला दबाकर उसकी जेब से 47,500 रूपए छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ निकेत पारीक को सौंप दी है।