Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितंबर 2025। सिद्ध समाज विकास समिति, जयपुर द्वारा सिद्धेश्वर जसना जी महाराज के अंतर्ध्यान दिवस रविवार को सवाई मान सिंह स्टेडियम में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गुरू आरती व वंदना से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। शिविर में प्रदेशभर से समाजबंधु और युवा शक्ति ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यहां कुल 268 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर में आए हुए रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डा. नीरज कुमार पवन व विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल चोपड़ा, रूस्तम धोरा ओरण ट्रस्ट के अध्यक्ष पोकरनाथ सिद्ध, श्री देव जसनाथ सिद्धाश्रम सेवा समिति, सरदारशहर के अध्यक्ष माननाथ सिद्ध, भारत तिब्बत सहयोग मंच, बीकानेर जिला संयोजक रामकिशन सिद्ध, पंचायत समिति सदस्य श्रीडूंगरगढ़ भींवनाथ सिद्ध, बगसेऊ सरपंच गिरधारी सिद्ध, अरविंद झाझड़ा, रमेश चौधरी, लाधूराम गोदारा, सहित समाज के अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। शिविर में राजेश सारस्वत, नौरंगनाथ सिद्ध, सुखदेव सिद्ध, ओमप्रकाश सिद्ध, काननाथ सिद्ध, शंकरनाथ सिद्ध, मेघराज सिद्ध, हरिकिशन सिद्ध, हंसनाथ सिद्ध, शिवनाथ सिद्ध, उत्तमनाथ सिद्ध, बलवीर सिद्ध, मनोज सिद्ध, लक्ष्मण सिद्ध, नोरंगनाथ सिद्ध, श्रवण नाथ सिद्ध, काननाथ सिद्ध, गिरधारी नाथ, ओमनाथ सिद्ध सहित अनेक लोगों ने शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। समिति के अध्यक्ष मांगीनाथ सिद्ध, सचिव हुलास नाथ सिद्ध, शिक्षा मंत्री मुकेश नाथ सिद्ध, प्रचार मंत्री रामरतन सिद्ध, सांस्कृतिक मंत्री लक्षमण नाथ सिद्ध, संगठन मंत्री संजय सिद्ध, सदस्य नेमनाथ सिद्ध, लालनाथ सिद्ध, ओमनाथ सिद्ध, पूनमचंद सिद्ध, प्रेमनाथ मूंड, गणपत नाथ सिद्ध, डालनाथ सिद्ध सक्रिय रहें।