Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-09-26 at 13.27.12
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

पूनरासर में महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत शिविरों के आयोजन किए जा रहें है। शुक्रवार को गांव पूनरासर में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। शिविर में महिलाओं को खून की कमी, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज व कैंसर जैसी बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में अनेक ग्रामीण महिलाओं ने सक्रिय भागदारी निभाई। आयुष्मान आरोग्य मंदिर व पीएचसी में आयोजित शिविर में अनेक महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान मंडल महामंत्री जगदीश पारीक, छात्रनेता मांगीलाल गोदारा, डॉ पवन पारीक, डॉ मिनीषा भादू, मुन्नीनाथ, गोरखनाथ, लक्ष्मणनाथ, रूपाराम नाई, चुननाथ और सीएचओ राकेश, जीएनएम सुनीता, एएनएम सरोज, कल्पना, लेब टेक्नीशियन विकास व हरीश, पवन जोशी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर में महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

सत्तासर से रवाना हुआ देशनोक पैदल यात्री संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवरात्र के मौके पर चारों और माँ की भक्ति का माहौल छाया है। गांव सत्तासर से शुक्रवार सुबह 7 बजे श्रीपाबूजी भक्त मंडली के बैनर तले देशनोक पैदल यात्री संघ रवाना हुआ। संघ के व्यवस्थापक दिनेश सिण्डोलिया ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संघ अपनी 27 वीं फैरी के लिए रवाना हुआ और माँ करनी के जन्मोत्सव पर देशनोक पहुंचकर धोक लगाएगा। संघ श्रद्धालुओं ने गांव में स्थित करणी मंदिर में पूजा-अर्चना की और ग्रामीणों ने जयकारों के साथ संघ का अभिनंदन कर पदयात्रियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सक्रिय युवा विक्रमसिंह सत्तासर, मनाराम शर्मा, मगाराम, तुलछाराम सहू, भंवरसिंह पंवार, मानसिंह पंवार, इंद्रचंद शर्मा, बालकिशन शर्मा, जीतू सिंह, जेठू सिंह, हीराराम मेघवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।

 श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सत्तासर से धूमधाम से रवाना हुआ देशनोक पैदल यात्री संघ, खूब लगाए जयकारे।