Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को धर्मनगरी के नाम से भी जाना जाता रहा है और यहां के नागरिकों ने सामूहिकता से समाज के हर दर्द की दवा संभव है का परिचय भी समय समय पर दिया है। श्रीडूंगरगढ टाइम्स के पाठक लगातार समाजसेवा में आगे आते रहें है। आज क्षेत्र के गांव इंदपालसर बड़ा में दिन निकलने के साथ ही दानेश्वर गौशाला में आग लगने से 100 क्विंटल चारा जल कर राख होने की सूचना क्षेत्र वासियों को प्राप्त हुई व टाइम्स के पाठकों ने मदद व सेवा के लिए हाथ आगे बढ़ाना प्रारम्भ कर दिया। खबर पढ़ने के साथ ही पाठक रिड़ी निवासी श्रीभगवानाराम तावनियां, रामप्रताप बलिहारा, अमरनाथ बलिहारा, हरिनाथ काननाथ बलिहारा, भंवरनाथ बलिहारा, जालंधर प्रवासी श्रीभगवान स्वामी ने पहल करते हुए सभी से अपील की है कि नागरिक गौसेवा के लिए आगे आकर गौशाला की मदद करें। रिड़ी निवासी श्रीभगवानाराम तावनियां के पुत्र मदनलाल तावनियां ने 11 हजार, समाजसेवी रामप्रताप बलिहारा ने 5100 रूपए नगद, अमरनाथ बलिहारा ने 5000 नगद, हरिनाथ काननाथ बलिहारा ने 2100 रुपये, गंगादेवी पत्नी स्वर्गीय चुननाथ बलिहारा ने 2100 रुपये, भंवरनाथ बलिहारा ने 1100 रुपए गौशाला को देने की घोषणा की है। जालंधर प्रवासी व्यवसायी श्रीभगवान स्वामी ने खबर पढ़ कर अपने पिता जमनदास स्वामी से चर्चा की व उनके पिता ने गौशाला में एक पिकअप चारा देने की घोषणा की है। गौशाला अध्यक्ष जगमालसिंह ने भी नागरिकों से सहायता की अपील की है।

श्रीभगवाना राम तावनियां
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टाइम्स के पाठक टाइम्स की ताकत है, गौशाला में मदद को बढ़े हाथ।