Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितंबर 2025। उपजिला अस्पताल विवादों का अखाड़ा बन गया है। शिकायतों के अंबार के साथ असंवेदनशीलता के आरोप भी लग रहें है। रविवार रात एक प्रसूता के परिजनों से बधाई के नाम पर एक हजार रूपए वसूल करने का मामला सोमवार को दिनभर चर्चित रहा। इस प्रकरण से संबंधित वीडियो भी खासा वायरल हुआ। हंगामा होने पर अस्पताल प्रभारी डॉ ओमप्रकाश स्वामी व बीसीएमओ डॉ राजीव सोनी मौके पर पहुंचे व समझाइश करते हुए मामले की जानकारी ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकारियों के हस्तक्षेप बाद नर्सिंग कर्मी ने पीड़ित परिवार को एक हजार रूपए वापस भी लौटाए। लोग इसे प्रसव के बाद रूपए लिए जाने की बात पर मुहर लगने की बात कह रहें है। वहीं पीड़ित परिवार ने बताया कि उनके पास खाना खाने के लिए रूपए नहीं बचे और जेब में हजार रूपए होने व जबरन बधाई के नाम पर वो हजार भी ले लिए जाने की बात कही। बीसीएमओ व अस्पताल प्रभारी ने मामले की जांच करवाने व दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही। डॉ स्वामी ने मामले को गंभीरता से लिया और नर्सिंग ऑफिसर प्रमोद कुमारी, सुमनलता व सफाई कर्मचारी संतोष को लेबर रूम से हटाकर अस्पताल के वार्डों में ड्यूटी दी गई। प्रभारी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार प्रसव के बाद बधाई के नाम पर किसी भी प्रकार के रूपए नहीं लेने के लिए नर्सिंग स्टाफ व सफाईकर्मियों को पाबंद किया हुआ है। लेकिन रविवार रात हुए प्रकरण के बाद नर्सिंगकर्मी प्रमोद कुमारी, सुमनलता राजोतिया व सफाई कर्मचारी संतोष के विरूद्ध प्रकरण तैयार कर उच्चाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है। चिकित्सालय प्रभारी ने तीनों कार्मिकों को इस सबन्ध में पूर्व में भी मौखिक व लिखित रूप से अवगत करवाये जाने के बाद भी गम्भीरता से नहीं लेने पर नाराजगी जताई है।