Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-09-07 at 20.06.30
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर की ओर रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया है। युवक की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है व उसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक को बीकानेर हिसार डेमू ट्रेन से घायल हुआ व इसी ट्रेन में इसे रेल कार्मिकों ने श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचाया। यहां से आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस में उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया है। युवक गंभीर घायल है और उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एंबुलेंस द्वारा बीकानेर ले जाया जा रहा है। डीओ एएसआई सुरेश गुर्जर , कांस्टेबल पुनीत अस्पताल पहुंचे व शिनाख्त के लिए युवक के फोन से जानकारी लेने जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। युवक के पास कोई और आईडी नहीं है। उसका फोन भी क्षतिग्रस्त हो गया है व इसी से जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।