Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-09-06 at 21.00.59
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितंबर 2025। गांव ठुकरियासर के निकट स्टेट हाइवे पर एक बाइक गाय से टकराई और बाइक सवार तीन जने घायल हो गए। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के खिदमतगारों ने घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। घायल आड़सर निवासी विक्रम पुत्र हड़मानाराम तथा सरदारशहर निवासी किशनलाल पुत्र धर्मदास व किशनलाल की पत्नी प्रीति घायल हुए है। मेडिकल स्टाफ ने बताया कि प्रीति को सिर में आई चोट के कारण बीकानेर रेफर कर दिया गया है जबकि अन्य दोनों चोटिलों का ईलाज यहीं कर दिया गया है। युवकों ने तोलियासर मंदिर आने के दौरान हादसा होने की बात बताई।