Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-09-04 at 18.13.40
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितंबर 2025। अंचल के कई गांवो में आज भारी बरसात हुई है। गांव मिंगसरिया व उसके आस-पास के गांवो में 20 से 25 आंगल बरसात की सूचना किसानों ने दी है। वहीं गांव बाडेला, धनेरू में खूब बरसात हुई जिससे निचले घरों में पानी भर गया है। गांव कितासर में आज खूब बरसात हुई है। यहां कितासर भाटियान की रोही में जरूरतमंद परिवार के किसान रामलाल पुरखाराम मेघवाल को लाखों का नुकसान हो गया। उनके खेत में बिजली करंट की चपेट में आने से एक भैंस व बछड़ी की मौत हो गई। सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल पूनियां मौके पर पहुंचे। पूनियां ने बताया कि जरूरतमंद किसान के खेत में कनेक्शन कटा हुआ है। ट्रांसफार्मर विभाग उतार कर ले गया और यहां लगे पाले में ऊपर करंट था। पोल के ऊपर की डिस्क में फाल्ट होने से करंट जमीन पर उतर आया और यहां बंधी एक दुधारू भैंस और बछड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। पूनियां सहित ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित की मदद करने की भी मांग की। बता देवें मौसम विभाग ने 5 सितंबर को बीकानेर में येलो अलर्ट जारी किया था। वहीं आज गुरूवार को बीकानेर में बरसात नहीं होने की संभावना जताई थी। परंतु गुरूवार को चूरू जिले में येलो अलर्ट दिया गया था जिसके चलते श्रीडूंगरगढ़ अचंल के कई गांवो में जमकर बरसात हुई है। श्रीडूंगरगढ़ शहर में सुबह से बादलों की आवाजाही थी और शाम को हल्की रिमझिम बरसात भी हुई। शाम को कस्बे में मौसम सुहावना रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। करंट की चपेट में आने से भैंस की हुई मौत, किसान को हुआ नुकसान, प्रशासन से की सहायता की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुनपालसर में हुई अच्छी बरसात। (फोटो- केसर पंवार)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मिंगसरिया में जमकर हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स गांव कितासर में जमकर बरसे गुरूवार को बादल, घरों में भरा पानी।