Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितंबर 2025। पति से मारपीट कर पत्नी से बदसलूकी करने व पर्स छीन लेने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि कुंतासर निवासी शारदा पत्नी लिछमणराम नायक ने गांव मोमासर निवासी रतन पुत्र हड़मानाराम बावरी के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि मोमासर रोही में एक खेत काश्त लेकर वह पति सहित ढाणी बनाकर रहती है। 2 सितंबर की शाम 8 उसका पति बेटी के साथ मोमासर जान के लिए रवाना हुए। तभी आरोपी मौके पर आया व परिवादिया के साथ गाली गलौच करते हुए बदसलूकी की, उसके पति ने छुड़वाया तो आरोपी ने अपने हाथ में पहने कड़े से उसके पति पर वार किए जिससे उसे सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आई जिससे चेहरे पर टांके भी आए। आरोपी उसके पति का पर्स छीन कर ले गया जिसमें चार हजार नगदी सहित आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ग्यारसीलाल के सुपुर्द कर दी है।