Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

कच्चा मकान गिरने से विवाहिता की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिले के दंतौर थाना क्षेत्र में तेज बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिर गया और एक 18 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। पुर्माराम पुत्र आसाराम बावरी ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि तेज बरसात के कारण 31 अगस्त को उसका कच्चा मकान गिर गया जिससे उसकी पत्नी प्रियंका व भाभी आईना घायल हुए। परिजन उन्हें लेकर पीबीएम पहुंचे तो चिकित्सकों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया व आईना का ईलाज चल रहा है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच एसएचओ जेठाराम करेंगे।
सांप काट लेने से विवाहिता ने दम तोड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला की मौत सांप काटने से हो गई। राववाला निवासी कालूराम पुत्र सहीराम जाट ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी पत्नी 37 वर्षीय संतोष को 31 अगस्त की सुबह करीब 6.30 बजे सांप ने काट लिया। परिजन उसे पीबीएम अस्पताल लेकर रवाना हुए परंतु रास्ते में ही विवाहिता ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एसएचओ राकेश स्वामी को दी गई है।
मोटरसाइकिल से गिरे युवक की हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नापासर थाना क्षेत्र में हाइवे पर एक बाइक सवार की सांड के सामने आ जाने से अनियंत्रित हुई बाइक से गिरने से मौत हो गई। सींथल निवासी चेतनराम पुत्र टीकूराम ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके चाचा का बेटा भाई 21 वर्षीय गोपीराम पुत्र जेठाराम नायक 31 अगस्त को गुसाईंसर से अपने गांव लौट रहा था। शाम को करीब 7.30 बजे सड़क पर अचानक सांड सामने आ जाने से वह मोटरसाइकिल से गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक के पीछे बैठा एक जना घायल हो गया। पुलिस ने भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच हैड कांस्टेबल गोविंदसिंह को दी गई है।
जहर खाने वाले युवक ने 18वें दिन दम तोड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक युवक ने 13 अगस्त को जहर खा लिया और ईलाज के दौरान 18वें दिन 31 अगस्त को उसने दम तोड़ दिया। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में लवकुश वाटिका वन विभाग जोड़बीड़ में 35 वर्षीय हनुमानराम पुत्र छोगाराम मेघवाल निवासी कोटड़ी में 13 अगस्त को जहर खा लिया था। जिसकी 31 अगस्त रात 11 बजे पीबीएम में ईलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई सुखराम ने पुलिस रिपोर्ट देते हुए मर्ग दर्ज करवाई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच एएसआई ईश्वरसिंह को दी गई है।