Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितंबर 2025। समुद्र की लहरों पर गणेश उत्सव मनाकर गणपति बाबा के गूंजते जयकारे, ये श्रद्धा और भक्ति का माहौल नजर आया भारत से अमेरिका के बीच चल रहें नेवी मर्चेंट के एक जहाज पर। दल के सदस्यों ने चार दिन समिति संसाधनों में पूर्ण श्रद्धा व समर्पण भाव से गणेश पूजन किया। आज सुबह हर्षोल्लास के माहौल में गणेश विसर्जन संपन्न किया गया। श्रीडूंगरगढ़ निवासी मर्चेंट नेवी में सेवारत रामस्वरूप प्रजापत अपने ग्रुप के साथ लंबी यात्रा पर है। यात्रा के बीच समुद्र की लहरों पर इन्होंने धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया। रामस्वरूप ने बताया कि रास्ते में कोलम्बिया की मिट्टी आई और उसी से एक साथी ने गणपति बप्पा की सुंदर मूर्ति बनाई। रंग और कागज के फुलों की माला बनाकर बाबा को सजाया गया। चार दिन चुनौतीपूर्ण पोर्ट ऑपरेशन्स के बीच सुबह शाम बप्पा की आरती व करते हुए गणपति बप्पा मोरया के जयघोष लगाए। उन्होंने बताया कि अपार प्रेम व आस्था के माहौल में सभी सदस्यों ने मिल जुलकर उत्सव मनाया और साधारण प्रसाद का भोग लगाकर खूब आनंदित भी हुए। सोमवार सुबह दल के सदस्यों ने मैक्सिको से अमेरिका की ओर जाते हुए रास्ते में श्रद्धा के साथ गणपति मूर्ति का विसर्जन किया। सभी ने बप्पा जल्दी आना के साथ जयकारे लगाए और एक दूसरे को मंगलकामनाए दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोलम्बिया की मिट्टी से बनाए गणेश, रंगो और कागज के फुलों से सजाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दल के सदस्यों ने उत्साह व पूर्ण श्रद्धा के साथ मनाया गणेशोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूजा आरती के बाद सोमवार सुबह किया विसर्जन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चार दिन सुबह शाम जहाज पर की गणेश पूजा व आरती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी ने हर्षोल्लास के साथ एक दूसरे को दी मंगलकामनाएं।