Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-08-31 at 15.51.23
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2025। गायत्री परिवार के 2026 में 100 वर्ष पूर्ण होने पर वर्ष भर शदाब्दी वर्ष के विभिन्न कार्यक्रम किए जाने प्रस्तावित है। परिवार के कार्यकर्ताओं व स्वयंसेवकों में शताब्दी वर्ष का उत्साह है। इसी के तहत शांतिकुंज हरिद्वार से विशेष रूप से अखंड ज्योति कलश यात्रा पूरे भारत में भ्रमण कर रही है। ये यात्रा रविवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ पहुंची तो गायत्री परिवार से जुडे लोगों ने पुष्पवर्षा से कलश रथ का स्वागत किया। यात्रा के स्वागत में कलश यात्रा का आयोजन किया गया जो मुख्य बाजार से होते हुए सेवाधाम छात्रावास पहुंच कर यात्रा पूर्ण हुई। गायत्री परिवार के सदस्यों ने परिवार सहित कलश यात्रा में भाग लिया और सेवा कुंज की बालिकाएं भी कलश यात्रा में शामिल हुई। सेवाधाम छात्रावास में पंचकुंडीय दीप यज्ञ संपन्न किया गया। इस दौरान गायत्री मंत्र का उच्चारण करवाया गया। गायत्री परिवार के स्थानीय प्रतिनिधि रामचंद्र छापोला ने बताया कि ये रथ यात्रा आगामी 10 सितंबर तक श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र के गांवो में पहुंचेगी व ग्रामीण अखंड ज्योत के दर्शन का लाभ ले सकेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखंड ज्योति कलश यात्रा पहुंची श्रीडूंगरगढ़, आगामी 10 दिन क्षेत्र के गांवो में पहुंचेगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवाधाम छात्रावास में पंच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गायत्री परिवार से जुडे लोग और सेवाकुंज की बालिकाएं कलश यात्रा में शामिल हुए।