Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2025। गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रथम पूज्य का जन्मोत्सव उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। क्षेत्र के गांव मोमासर में स्थित गणेश धोरा धाम पर 51 फुट ऊंची भगवान गणेशजी की मूर्ति मंदिर में बुधवार सुबह से विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। ये विशाल मूर्ति मंदिर के बाबा बिहारीनाथ की माता द्वारा पुत्र वात्सल्य में स्थापित करवाई गई और इसे माँ बेटे के वात्सल्य के रूप में देखा जाता है। जो भगवान गणेश की माता पार्वती के उनपर विशेष स्नेह व ममता को इंगित करती है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंदिर में दर्शनार्थ श्रद्धालु उमड़ रहें है। मंदिर प्रांगण की सजावट की गई है और मंदिर प्रांगण में आयोजित सप्त दिवसीय भागवत कथा की पूर्णाहुति भी आज हवन पूजन से की जा रही है। कथा का वाचन बिहारीनाथ महाराज ने किया। वहीं आज रात को यहां भव्य जागरण का आयोजन भी होगा। बुधवार सुबह ही लालनाथ जी महाराज की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम भी संपन्न किया जा रहा है। दिनभर प्रसाद वितरण का कार्य जारी रहेगा। अनेक साधु संत भी आयोजन में शामिल होने पहुंचे है। यहां मोमासर सहित आस पास गांवो से भी ग्रामीण श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंच रहें है। यहां प्रथम पूज्य को मनाकर लोग अपनी मन्नतें मांग रहें है। मंदिर परिसर में मेले का सा माहौल छा गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गणेश धोरा मंदिर प्रांगण में हो रहा प्रथम पूज्य का विशेष पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गणेशधोरा स्थित मंदिर में 51 फुट गणेशजी के दर्शन करने पहुंच रहें श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माँ बेटे के वात्सल्य का प्रतीक माना जाता है इस विशालकाय मूर्ति को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर प्रांगण में प्रारंभ हुआ विधि विधान से हवन पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर में जारी है गणेशोत्सव पर विशेष पूजा अर्चना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज यहां लालनाथ जी महाराज की मूर्ति स्थापना की गई है, पहुंचे कई साधु संत।