Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2025। हल्की बरसात और एक ट्रक चालक का पीछा करते युवा टीम, आखिर कार ग्रामीणों की मदद से शराब के नशे धुत तीन तेज गति व लापरवाही से ट्रक चलाने वाले चालक को पुलिस ने धर दबोचा। हैड कांस्टेबल बलवीर काजला ने बताया कि बीती रात करीब 11 बजे 28 वर्षीय किशन पाल पुत्र चंद्रपाल निवासी ककराना, ढोलाना आबू को शराब के नशे में लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया और ट्रक को सीज किया। चालक ठुकरियासर से लापरवाही से ट्रक चलाने लगा। आरोपी ट्रक चालक ठुकरियासर के पास स्थित कलाना जोहड़ के पास स्टेट हाइवे पर एक गाय को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं तेज ट्रक चलाते हुए टोल तोड़ कर भाग छुटा। यहां से आगे चलने के बाद इसने धीरदेसर में तीन और गौवंश को टक्कर मारी जिसमें दो ने दम तोड़ दिया और एक घायल हुई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि लापरवाही से दौड़ रहा ट्रक कहीं सड़क दुर्घटना को अंजाम दे सकता है। तो हैड कांस्टेबल बलवीर काजला के साथ पुलिस टीम रवाना हुई। काजला ने बताया कि उन्होंने ग्रामीणों से नाकाबंदी कर उसे रोकने की बात कही तो धीरदेसर पुरोहितान के स्टैंड पर सक्रिय युवाओं ने नाकाबंदी की और ट्रक को रूकवाया। तभी मौके पर पुलिस पहुंच गई। मौके पर सुरजनसर सरपंच ओमप्रकाश शर्मा, धीरदेसर सरपंच रामच्रंद चोटिया सहित अनेक युवा पहुंच गए। ट्रक चालक अपने को घिरे हुए देखकर रोने लगा और पुलिस के पूछने पर उसने एक बीयर पीने की बात कही। पुलिस ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में धुत था व मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। कामधेनु गौरक्षा टीम के आड़सर निवासी मुकेश सोनी ने बताया कि उनकी टीम के कार्यकर्ता इस दौरान सक्रिय रहें। देखें वीडियो:- https://www.facebook.com/share/v/161vPX2QBD/