Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2025। रूणिचा के लिए श्रीडूंगरगढ़ अंचल से हजारों की संख्या में यात्री पैदल रवाना हुए है। इन यात्रियों की सुविधा व सहायता के लिए शनिवार को बाबा रामदेव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद एक सेवादल रवाना हुआ। दल द्वारा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को मेडिकल, जल व्यवस्था, ठंडा शर्बत, नींबू पानी, फ्रूट की सुविधा देकर राहत दी जाएगी। पंछियों के लिए चुग्गा व चींटियों के लिए 2 क्विंटल आटे का पंचमेवा भी साथ लिया गया है। दल में तिलोक सुथार, परमेश्वर सोनी बिग्गा, कमल सोनी व गिरधारी तावणियां बिग्गा शामिल है। संघ के यात्री किसी सहायता की जरूरत होने पर 9413074077 पर या 9680484625 पर संपर्क कर सकते है।