Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2025। क्षेत्र में इस बार मानसुन रूठा है एवं बरसात नहीं होने से खेतों में फसलों को भारी नुकसान हो रहा है वहीं भयंकर उमस से आमजन जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। बुधवार को तो उमस एवं गर्मी के कारण हाल बेहाल है एवं स्थिति यह है कि गांव ऊपनी के राउमावि में बच्चे गश खाकर गिर गए। शिक्षकों सहित अभिभावकों ने राज से गुहार लगाते हुए स्कूल समय में पूरी बिजली देने की मांग की है। बच्चों के अभिभावकों ने नाराजगी जताते हुए बताया कि करीब पांच दिन से स्कूल सहित पुरे गांव में रात को काटी गई बिजली सप्लाई दोपहर 12.30 बजे बाद आ रही है। जिससे सुबह से कक्षाओं के बैठे बच्चों का हाल बेहाल हो रहे है। नन्हें मुन्नों के चेहरे उतरे हुए है और बुधवार को तो दो बच्चे गर्मी से बेहोश हो गए, जिन्हें परिजन प्राथमिक उपचार के बाद श्रीडूंगरगढ़ लेकर आए व यहां पर डिहाईड्रेशन का उपचार किया गया। आज गुरूवार को भी स्कूल में प्रार्थना सभा के बाद अलग अलग कक्षाओं में दो बालिकाएं गश खाकर गिर गई। जिन्हें विद्यालय के पास के चिकित्सालय में दिखाया गया है। स्कूल प्रबंधन ने एहतिहात के तौर पर बच्चों को बार-बार पानी पीने की सलाह देते हुए कक्षा अध्यापकों को भी बच्चों को तुरंत पानी की छुट्टी देने के लिए कहा है। एतिहात के तौर पर बच्चों को कक्षा कक्षों से बाहर खुले बड़े हॉल में बैठाया गया है लेकिन फिर भी बच्चे अपनी कॉपियों, किताबों को पंखी बना कर राहत ले रहे है। शिक्षकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि गर्मी व उमस के माहौल में बच्चों का हाल बेहाल हो रहा है और गत पांच दिन से सुबह बिजली मिल ही नहीं रही है। शिक्षकों ने अपनी परेशानी बताते हुए विभागीय अधिकारियों को स्कूल समय में बिजली देने की मांग की है। बिजली कटौती के कारण ऊपनी सहित लगभग सभी गांवों में हाल-बेहाल है व श्रीडूंगरगढ़ शहर में भी बार बार बिजली की आवाजाही लगी रह रही है। ऐसे में क्षेत्रवासी खासे परेशान है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों को बैठाया गया खुले हॉल में, फिर भी हालात खराब।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिना बिजली कैसे पढ़ें बच्चे, पसीने में लथपथ बच्चे बना रहे कॉपियों को पंखी।