Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2025। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के आह्वान पर बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ में सैंकड़ों मुठि्ठयों ने एक साथ तन कर सरकार के खिलाफ आक्रोशित नारे लगाए एवं विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। यहां मौका था राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की जिला कार्यकारिणी के नवगठन के बाद कस्बे के तेजा मंदिर में आयोजित पहली जिला कार्यसमिति बैठक का। संगठन के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना के आह्वान पर इस जिला बैठक में जिले भर से संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में परिचय सत्र के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को कार्यक्रम अतिथियों ने नियुक्ति पत्र दिए एवं संगठन का दुपट्टा पहना कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रूप में मंचासीन रहे राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष गजांनद शर्मा, जुगल हटीला, संभाग प्रभारी विमल भाटी ने संगठन की रीति नीति एवं आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने आगामी 20 अगस्त को जयुपर में होने वाले संगठन के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध, जिला महासचिव भगवाननाथ सिद्ध, एनएसयुआई के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज गोदारा, दलित नेता राजेन्द्र बापेऊ, सुरेन्द्र सिंह कस्वां, सुंदरलाल बेरड़ आदि ने मौजूद कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में जागरूक होकर सक्रिय रहने की अपील की। इससे पूर्व स्वागत भाषण संगठन के जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र महावर ने दिया एवं आभार ज्ञापन श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा प्रभारी रामेश्वरदास स्वामी ने किया। कार्यक्रम संयोजन जिला महामंत्री मूलचंद स्वामी ने किया एवं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा सहित युवा टीम व्यवस्थाओं में सक्रिय रही।
जिले से लेकर प्रदेश तक के कांग्रेस नेताओं ने दिया संबोधन, कार्यकर्ताओं में भरी उर्जा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की जिला बैठक में मौजूद रहे सैंकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने के लिए मुख्य अतिथि रूप में शामिल होने पार्टी के जिले से लेकर प्रदेश तक के पदाधिकारी श्रीडूंगरगढ़ पहुंचें। एनएसयूआई के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य अभिषेक चौधरी ने छात्रसंघ चुनावों को राजनीति की पहली सीढ़ी बताते हुए चुनाव शुरू करवाने के लिए संघर्ष में सक्रिय होने की अपील की। पार्टी देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग ने पार्टी हित में समस्त मतभेदों को भूल कर एकजुट होकर देश में वोट चोरी के माध्यम से देश को नई गुलामी की और धकेलने का पुरजोर विरोध करने का आह्वान किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विश्वास सांगवान ने भी युवा कार्यकर्ताओं से सक्रिय होने का आह्वान किया।
निकाली रैली, जताया आक्रोश, दिया ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की जिला कार्यसमिति बैठक के बाद स्थानीय एवं जिला, प्रदेश के कांग्रेस नेताओं की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने तेजा मंदिर धर्मशाला से उपखण्ड़ अधिकारी कार्यालय तक आक्रोश रैली निकाली। रैली की अगुवाई संगठन जिलाध्यक्ष हरिराम बाना सहित बिशनाराम सिहाग, अभिषेक चौधरी, विश्वास सांगवान ने की एवं सैंकड़ों की संख्या में पार्टी का झंडा लहराते हुए कार्यकर्ताओं ने जम कर नारेबाजी की। सरकार के खिलाफ नारेबाजी के बाद उपखण्ड़ अधिकारी के माध्यम राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में वोट चोरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने के लिए आयोग बनाने, पंचायत राज एवं निकाय चुनाव जल्द करवाने, स्मार्ट मीटर योजना बंद करने, कृषि कुंओं पर 6 घंटे पूरे वोल्टेज के साथ बिजली देने, गोजा लट एवं कातरा लट के प्रकोप से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देने एवं इस प्रकोप को बीमा क्लेम में शामिल करने, बालिका शिक्षा में स्कूटी योजना फिर से शुरू करवाने की मांग की गई।

ये रहे मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश सारण, तुलसीराम चौरड़िया, निहालचंद धारणियां, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रेवंतराम कुलड़िया, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि रामचंद्र सियाग, धर्मपाल बांगड़वा, शिवलाल सियाग, लक्ष्य प्रजापत, राकेश पारीक, पूर्व सरपंच जीतराम मेघवाल, रेखाराम लुखा, जोराराम लुखा, बीरबलराम साईं, प्रकाश दुसाद, महेश कुमार गोदारा, रामेश्वर लाल गोदारा, मोहनलाल गोदारा, राकेश सारण, तेजपाल सारण, ओमप्रकाश जाखड़, बंशीधर पारीक, सरपंच गोविंदराम मेघवाल, चुन्नीलाल बारोठिया, इमरताराम डूडी, रतिराम सियाग, कैलाश भादू, रामलाल नाहर, गंगाराम गोदारा, गोल्डन तंवर, अंकित बारूपाल, सुखराम जाखड़, सुखराम सहू, मांगीलाल गोदारा, गोपाल तर्ड, कैलाश मोहता नेताजी, भींयाराम चोटिया, रामकरण डूडी, रामनिवास गोदारा, रामरतन धारणियां, मोहम्मद रिजवान गौरी, रामवतार डेलू, गोपालराम गोदारा, पदमनाथ सिद्ध, भंवरलाल गोदारा, रामेश्वर ज्याणी, रामदेव सुनार, रामचंद्र भादू, राजाराम महिया, राहुल वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।