Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2025। बरसात के लिए खेतों में किसान तरस रहें है और पूरी बिजली नहीं मिलने से अंचल में मूंगफली में नुकसान प्रारंभ हो गया है। खड़ी फसलें सुखते देख किसानों का सब्र टूटने लगा है। गांव समंदसर में बुधवार को जीएसएस के बाहर ग्रामीण एकत्र हुए और पूरी बिजली की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने बिना बिजली के खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद होने के आरोप लगाए। इस दौरान किसानों ने शीघ्र आपूर्ति पूरी नहीं देने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी। किसानों ने गुरूवार को भी जीएसएस का घेराव प्रदर्शन करने की बात कही। मामराज गोदारा ने बताया कि प्रदर्शन में भागीरथ गोदारा, जगदीश गोदारा, रामलाल डेलू, भंवरालाल मेघवाल, जगदीश गोदारा, मालाराम आंवला, राजू गोदारा, ईमीलाल डेलू, रिद्धकरण शर्मा व शंकरलाल भादू सहित अनेक किसान मौजूद रहें।