Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2025। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में रविवार शाम को एक बछड़े को पीट पीटकर जान से मार डालने के मामले में पुलिस ने सोमवार को दोषी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने मामले में मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट दी और जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी 37 वर्षीय कन्हैया पुत्र नारायणसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। विदित रहें रविवार को ही घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद संगठन सदस्यों ने पारंपरिक रूप से मृत बछड़े को समाधि दी। संगठन के जिला मंत्री वासुदेव सारस्वत ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर संगठन सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे। सदस्यों ने इसे अमावनवीय कृत्य बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई व पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं सोमवार को ही इस मामले में पुलिस द्वारा ईश्वरसिंह की परिवाद पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि बछड़े का पोस्टमार्टम मेडिकल टीम द्वारा करवाया गया। इस हेतु ब्लॉक पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेश सक्सेना ने मेडिकल बोर्ड का गठन किया जिसमें पशु चिकित्सक डॉ राजेश चौधरी, डॉ दीनू खां व डॉ सुनिल बोगिया को शामिल किया गया। मेडिकल बोर्ड द्वारा तीन दिन मे रिपोर्ट थानाधिकारी को सौंप दी जाएगी। टीम ने पोस्टमार्टम के बाद शव विहिप सदस्यों को सौंप दिया और सदस्यों ने शव अंतिम संस्कार किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विहिप सदस्यों व ग्रामीणों ने बछड़े को परंपरागत रूप से समाधि दी, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई।