Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2025। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत व्यावसायिक शिक्षा को मुख्यधारा की शिक्षा में एकीकृत किए जाने की दिशा में प्रदेश के 70 सरकारी विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा योजना इसी सत्र 2025-26 में ही प्रांरभ की गई है। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा जारी आदेश में इन 70 विद्यालयों में तीन श्रीडूंगरगढ़ ताल मैदान का पीएमश्री राउमावि, राउमावि कीतासर, राउमावि केऊ पुरानी को शामिल किया गया है। वहीं बीकानेर जिले के कुल 16 स्कूल इसमें शामिल है। ताल मैदान श्रीडूंगरगढ़ के राउमावि में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के कौशल विकास हेतु इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर तथा पलम्बर, दो रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम स्वीकृत किए गए है। वहीं कीतासर में एक ब्यूटी एडं वैलनेस तथा केऊ पुरानी के स्कूल में एक ऑटोमोटिव सेक्टर स्वीकृत हुआ है। वहीं बीकानेर में सार्दुल स्कूल, बाबा छोटूनाथ, नाथूसर, देशनोक, मोरखााना आथूना, गोडू, भेलू, खोडाला, खाजुवाला में दो, गाढ़वाला, हिम्मटसर, में भी व्यावसायिक शिक्षा के पाठ्यक्रम शुरू होंगे। बता देवें शिक्षा नीति 2020 के अनुसार सभी विद्यार्थियों के लिए कम से कम एक व्यावसायिक शिक्षा के कौशल का विकास विद्यार्थियों में किए जाने का प्रस्ताव दिया गया है। शिक्षाविद् डॉ राधाकृष्ण सोनी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य राउमावि में अध्ययनरत कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर एवं रोजगारन्मुखी बनाना है। इससे बच्चों के रोजगार एवं कौशल विकास की क्षमता विकसित होगी जिससे वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकेंगे।