Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2025। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सोमवार को देश भर के किसानों सहित राजस्थान के 27 लाख किसानों को 1200 करोड़ की फसल बीमा क्लेम भुगतान किया गया है। क्लेम वितरण का मुख्य समारोह झुंझुनूं में आयोजित हुआ व इसका लाइव प्रसारण जिला स्तरीय कार्यक्रम सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के सभागार में हुआ। संयुक्त निदेशक कृषि कैलाश चौधरी ने बताया कि राजस्थान में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 27 लाख बीमाधारक किसानों को 1200 करोड़ रुपए राशि का भुगतान किया। कार्यक्रम के जरिए रबी सीजन 2024-25 व खरीफ सीजन-2024 की बीमा दावा राशि की पहली किस्त देश के लाखों किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम जारी की गई। उद्यान विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत ने बताया कि बीकानेर जिले में खरीफ-24 में 1 लाख 38 हजार किसानों को क्लेम राशि 61 करोड़ रुपए व रबी-24 में 74 हजार किसानों को बीमा क्लेम राशि 117 करोड़ रुपए का भुगतान जारी किया गया। इस प्रकार कुल 2 लाख 12 हजार किसानों को बीमा क्लेम राशि 178 करोड़ रुपए का भुगतान जारी किया गया। जिससे कंपनी द्वारा पुनः कृषकों के खाते में क्लेम राशि का भुगतान किया जा सकेगा। इस दौरान परियोजना निदेशक (आत्मा) मदनलाल, सहायक निदेशक (कृषि) भैराराम गोदारा, सहायक निदेशक (सांख्यिकी) मानाराम जाखड़, सांख्यिकी अधिकारी श्याम सुंदर अग्रवाल, कृषि अधिकारी देवेन्द्र सिंह, एआईसी कंपनी प्रतिनिधि पुनीत कुमार व किसानों ने भाग लिया।