Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20250806-WA0014
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2025। करंट की चपेट में आने से अकाल मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र में करंट से मौत की घटनाएं लगातार बढ़ रही है और दर्दनाक हादसों में कई परिवारों के सपनें उम्मीदें भी असमय खो रही है। गांव इंदपालसर सांखलान में मंगलवार शाम एक 18 वर्षीय युवक राजाराम पुत्र रामजीवन लोमरोड की, करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। युवक अपने माता पिता की इकलौती पुत्र संतान था। मृतक के पैतृक गांव बम्बू तहसील बीदासर में माता पिता बम्बू में रहते है और आधा परिवार इंदपालसर सांखलान में बस गया है। मृतक अपनी दादी से मिलने गांव आया था और यहां वह कृषि कार्य करने के दौरान करंट की चपेट में आ गया। परिजन युवक को लेकर उपजिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। माता पिता को देर रात सूचना दी गई व रात को ही वे मौके पर पहुंच गए। बीती रात मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। एएसआई राजकुमार टीम सहित अस्पताल पहुंचे व मामले की छानबीन कर रहें है। नौजवान की मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई और माहौल गमगीन हो गया है।