Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20250729-WA0024
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2025। देर रात करीब 12 बजे बाना रोड पर रेलवे फाटक से दो किलोमीटर आगे एक स्विफ्ट कार व पिकअप आमने सामने टकरा गई। कार सवार तीन जनों में दो राजेश पुत्र सोहनलाल जाट निवासी कुंतासर व महेंद्र जाट निवासी बाना घायल हो गए। वहीं पिकअप सवार एक जना बाना निवासी अमरचंद पुत्र जैसाराम नायक घायल हुआ। अमरचंद को उपजिला अस्पताल से बीकानेर रेफर कर दिया गया। टक्कर में पिकअप पलट गई व कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। इमरजेंसी सेवा नम्बर 112 वाहन के चालक श्रवण कुमार मौके पर घायलों को निकालने में सहयोगी रहें। वहीं धनेरू सरपंच मोहन स्वामी, पीसीसी सदस्य हरिराम बाना, पुण्दलसर के इन्द्रचंद गोदारा, सुरेंद्र महिया ने अपने वाहनों से उतर कर घायलों को निकाला और निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। हेड कांस्टेबल देवाराम टीम सहित मौके पर पहुंचे और सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा कर यातायात सुचारू करवाया। दोनों वाहन गांव बाना के ही बताए जा रहें है।