Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2025। समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां के पुत्र राहुल तावणियां ने गुरूवार को अपना जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया। राहुल ने उपजिला अस्पताल में जीवन रक्षक उपकरण भेंट दी। डॉ ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि हार्ट के मरीजों के लिए जरूरी ईसीजी मशीन देकर राहुल ने अपने जन्मदिन को सार्थक बनाया है। इस दौरान मेडिकल ऑफिसर रमाकांत शर्मा, परमेश्वर भादू, महेश तावणियां, किशोर मारू सहित स्टाफ ने राहुल का आभार जताकर उन्हें शुभकामनाएं दी। विदित रहें तावणियां परिवार लगातार समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहकर अपना योगदान दे रहा है।