Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2025। झंवर बस स्टैंड पर स्थित एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में गुरूवार को एक नई शुरूआत हुई है। स्कूल को स्काउट एवं गाइड के दल गठन की मान्यता मिल गई है। स्कूल निदेशक डॉ रजनीश कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल के लिए ये गौरव की बात है। गुरूवार को एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को सेवा ही जीवन है की प्रेरणा दी गई। सभा में स्काउट गाइड मंडल मुख्यालय बीकानेर के वरिष्ठ अधिकारी एएसओसी रामजस लिखाला, सीओ जसवंतसिंह राजपुरोहित, गाइड सीओ मीनाक्षी भाटी, सचिव श्रीडूंगरगढ़ रामकृष्ण पेनिवाल, स्काउट मास्टर पूनरासर डॉ विनोद चौधरी, पंकज जिंदल बीकानेर का फुलमालाओं से अभिनंदन किया गया। अधिकारियों ने स्कूल में स्काउट, गाइड, कब व बुलबुल पंजीकरण की विधिवत प्रक्रिया प्रारंभ की। रामजस लिखाला ने स्काउट और गाइड को बच्चों में नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने वाला बताते हुए कहा कि इससे बच्चे अनुशासन, सहयोग, सेवा और आत्मनिर्भरता का पाठ भी पढ़ते हैं। हर विद्यार्थी को इसका हिस्सा बनना चाहिए। कार्यक्रम में जिले भर से आए स्काउट अधिकारी, गाइड प्रभारी, शिक्षकगण, स्काउट गाइड, कब और बुलबुल सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं शामिल हुई। स्कूल के स्टाफ में फतेंद्र, पूनम, रमेश, अंजुल ने कार्यक्रम व्यवस्था के दौरान सक्रिय रहें। डॉ कौशिक ने बताया कि इसी वर्ष आधुनिक शिक्षा, कोडिंग डिकोडिंग, एआई प्रशिक्षण सहित 11वीं 12वी में कला व कॉमर्स कक्षाओं का प्रारंभ हुआ। इसी वर्ष स्काउट गाइड से विद्यालय का जुड़ना गौरव की बात है। इससे विद्यार्थी सामाजिक जीवन में सेवा व सहयोग का महत्व समझते हुए अपनी जिम्मेदारी समझ पाएंगे। डॉ कौशिक ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी स्काउट गाइड अधिकारियों का सम्मान किया स्कूल प्रशासन ने, विधिवत पंजीकरण किया प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल को पंजीकरण प्रमाण पत्र सौंपा अधिकारियों ने, डॉ कौशिक ने जताया आभार।