Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2025। शिक्षकों की मांग को लेकर गांव अमृतवासी के राउमावि में विद़्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया है। विद्यार्थियों ने सुनवाई नहीं होने पर अनशन की चेतावनी देते हुए शिक्षा विभाग की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना करते हुए सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल के मात्र 5 शिक्षक है जिनमें शैक्षणिक स्टाफ तीन का है। 12वीं तक स्कूल होने से कक्षाएं खाली रहती है और बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अनेक परिजनों ने शिक्षक नहीं होने पर बच्चों की टीसी लेकर अन्यत्र भेज दिया है। वहीं कुछ ओर टीसी लेने की बात कह रहें है। मौके पर बच्चों के साथ राजूराम सुथार, किशन ज्याणी, भागीरथ भामूं, सुभाष गोदारा, युवा कांग्रेस महासचिव रामकरण डूडी ने रोष जताते हुए शिक्षा विभाग से तुरंत शिक्षक देने की मांग की। ग्रामीणों ने सुनवाई नहीं होने पर स्कूल को बंद कर देने की मांग भी की है। बता देवें ये विद्यालय चार वर्ष पूर्व क्रमोन्नत हुआ और कक्षा 8वीं तक के तीन शिक्षक 12वीं तक पढ़ा रहें है। ऐसे में करीब 2 दर्जन बच्चों ने अपनी टीसी ले ली व अब स्कूल में नामांकन 130 से भी कम रह गया है। गत 8 जुलाई 2025 को भी ग्रामीणों वे विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया व सोमवार तक शिक्षक देने की मांग की, आज पुन: अपनी मांग दोहराते हुए नाराजगी जताई। कार्यवाहक प्रधानाचार्य शंकर जांघू ने बताया कि अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।