Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20250710-WA0096
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2025। नोखा पंचायत समिति में ग्राम विकास अधिकारी की पिटाई करने वाले ब्लॉक विकास अधिकारी के खिलाफ पूरे जिले के ग्राम विकास अधिकारी लामबंद हो गए है। ग्राम विकास अधिकारी संघ की श्रीडूंगरगढ़ इकाई द्वारा इस सबंध गुरुवार को विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है और तीन दिनों में आरोपी विकास अधिकारी भोम सिंह इंदा को निलंबित करने की मांग की है। ज्ञापन में ग्राम विकास अधिकारियों ने बताया कि आरोपी बीडीओ आपराधिक मानसिक प्रवति का व्यक्ति है एंव उस पर पहले से कई एफआईआर दर्ज है और वो हमेशा ऑफिस में, गाड़ी में लाठी भी साथ रखता है। ग्राम विकास अधिकारियों ने सामूहिक रूप से ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष रामनिवास भादू के साथ मारपीट के कारण सभी ग्राम विकास अधिकारियों में आक्रोश का माहौल बताया एंव 3 दिनों में निलंबित नही करने पर 14 जुलाई से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालो में संघ की इकाई अध्यक्ष सुदर्शन महिया, मंत्री रामसिंह मीणा, जिला प्रतिनिधि मनोज सिसोदिया व ग्राम विकास अधिकारी मोहननाथ सिद्ध, रविन्द्र विश्नोई, हरिप्रसाद मीणा, रमेश मोटसरा, अशोक डांगी, नंदलाल, दुष्यंत सिंह, महेंद्र सांगवा, मनप्रीत काजला, राकेश मीणा, सुरेश पूनियां आदि मौजूद रहे व नोखा विकास अधिकारी के खिलाफ जम कर रोष जताया। ग्राम विकास अधिकारियों की इस मांग को सरपंच जसवीर सारण, महिराम विश्नोई ने भी समर्थन दिया और दोषी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।