Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2025। सेवा सप्ताह के तहत विश्व हिंदू परिष्द व बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार सुबह 9 बजे से 2 बजे तक बासनीवाल भवन में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न हुआ। शिविर में 188 मरीजें ने विभिन्न रोग परामर्श व जांचों का लाभ लिया। सुबह शिविर का विधिवत उद्घाटन संगठन सदस्यों सहित डॉक्टर टीम ने किया। संगठन के जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, संरक्षक भवरलाल दूगड़, प्रखण्ड अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी, जिला संयोजक वासुदेव सारस्वत, तुलसी सेवा संस्थान के डॉ एनपी मारू, डॉ गौरव सिंगल, डॉ अमित सेठिया, संस्थान के प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने दीपप्रज्ज्वलित कर भारत माता के पूजन से किया। प्रखंड मंत्री ने बताया शिविर में निःशुल्क जांच की गई व दवाइयां भी वितरित की गई। शिविर संपन्न होने पर सभी चिकित्सकों को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। नगर मंत्री मनीष नौलखा ने संगठन पदाधिकारियों, डॉक्टर टीम सहित सभी सेवादारों का आभार जताया। शिविर में मनोज डागा, भीखाराम सुथार, तिलोक प्रजापत, भूषण करवा, रविकांत सैनी, फतेसिंह जागिड़, पूर्णमल स्वामी, अशोक नाई, सन्तोष बोहरा, मुकेश प्रजापत, रामसिंह जागीरदार, महेंद्र राजपूत, श्याम तिवाड़ी, श्याम सारस्वत, रवि जोशी, पवन व्यास, मोहित व्यास, पवन नाई, नंदू नाई, सौरभ दूगड़, मातृशक्ति की मीनू मोरवानी, लक्ष्मी सुथार, विश्व हिंदू परिषद सहित बजरंग दल, मातृ शक्ति, दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारियां निभाने में सहयोग किया।