Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जून 2025। पितृपक्ष के दौरान गयाजी में तर्पण का अत्यधिक महत्व माना गया है। क्षेत्र के विद्वान पंडित विष्णुदत्त शास्त्री के सान्निध्य में इस बार पितृपक्ष में गयाजी में दिव्य व अनूठा धार्मिक आयोजन किया जाएगा। आगामी 10 सितंबर 2025 से 16 सितंबर 2025 तक होने वाले इस आयोजन में भागवत कथा के साथ नित्य पितृ श्राद्ध एवं तर्पण करवाया जाएगा। पंडित विष्णुदत्त ने बताया कि धर्मशास्त्रों के मतानुसार गयाजी में पिंडदान और तर्पण करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। पितृऋण से मुक्त हो जाते है। वहीं 108 कुलों और 7 पीढ़ियों का उद्धार होने की मान्यता भी है। इस बार पितृपक्ष में गयाजी के विष्णुपद मंदिर, फल्गु नदी,मंगलागौरी मंदिर, रामशिला, प्रेतशिला, महाबोधी मंदिर, बोधिवृक्ष, थाई, जापानी, तिब्बती व बौद्ध मंदिरों के दर्शन के साथ पितृ तर्पण व भागवत श्रवण का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक श्रद्धालु अपनी ट्रेन द्वारा आने जाने की टिकिट बुक करवा लेवें व पुण्य के भागी बनें। वहीं कथा के लिए 8 सितंबर 2025 को अनेक श्रद्धालु व पंडित विष्णुदत्त सहित एक दल रवाना होगा। कथा के दौरान रहने व भोजन इत्यादि की व्यवस्थाएं भी की जा रही है जिनका शुल्क रखा गया। जो यजमान जाने में सक्षम नहीं हो उनके नाम से एक तय राशि में प्रतिदिन पितृ तर्पण पूजन व ब्राह्मण भोजन भी करवाए जाने की व्यवस्थाएं की गई है। उन्होंने बताया कि यात्रा सहित कथा व पितृ तर्पण पूजन में शामिल होने के लिए श्रद्धालु अपना नाम पंजीकरण करवा लेवें। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक श्रद्धालु स्वयं पंडितजी से 8290814026, देवकिशन छंगाणी से 9982033101, बनवारीलाल बोहरा 946110599 या सोनू तावणियां 9571359239 पर संपर्क किया जा सकता है।