Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जून 2025। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस व सीओ श्रीडूंगरगढ़ ने अलग अलग कार्रवाइयां करते हुए पांच जनों को गिरफ्तार किया। सीओ निकेत पारीक ने एससीएसटी एक्ट में रास्ता रोककर मारपीट करने के आरोप में सेरूणा निवासी 21 वर्षीय किशनसिंह पुत्र भींवसिंह व जोधासर निवासी 31 वर्षीय छैलूसिंह पुत्र महावीर सिंह को जुर्म प्रमाणित होने पर गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया। वहीं हैड कांस्टेबल संदीप कुमार ने मंगलवार को सरदारशहर, गोमटिया निवासी 24 वर्षीय भैराराम जाट, सरदारशहर निवासी 26 वर्षीय पित्थाराम पूनियां, ठुकरियासर निवासी 37 वर्षीय हनुमानाराम जाट व 35 वर्षीय बीरबलराम जाट को समझाईश करने पर नहीं मानने पर शांतिभंग में पकड़ कर थाने पहुंचाया।