Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2025। एक काश्तकार किसान ने खेत मालिक पर अपनी मेहनत का फल 25 प्रतिशत उपज हिस्सा हड़प जाने व काश्तकार बदलने पर उतारू हो जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। गांव लिखमादेसर में केशनाथ सिद्ध के खेत में काश्त कर रहें अनूपगढ़, प्रेमनगर निवासी 37 वर्षीय हेतराम पुत्र गुणाराम नायक ने केशनाथ पुत्र नारायणनाथ सिद्ध व उसके पुत्र भगवाननाथ, नेमनाथ के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि मई 2024 में आरोपी केशनाथ उसे मिला और अपना खेत काश्त करने की बात कही। जिसमें दोनों के बीच दो फसल का 25 प्रतिशत पर उसके हिस्से में आने की बात तय कर कुआं काश्त करना तय हुआ। परिवादी व उसकी पत्नी ने ईमानदारी से काश्त की और कुएं पर मेहनत से 300 क्विंटल मूंगफली की फसल पैदा की। जो आरोपी ने 5,375 रूप्ए प्रति क्विंटल के हिसाब से बेची। जब परिवादी ने हिसाब करने को कहा तो आरोपी ने अगली फसल के बाद हिसाब करने की बात कही। परिवादी ने अगली फसल ले ली फिर हिसाब की बात कही तो आरोपी तैश में आ गए और गालियां देते हुए एक भी दाना नहीं देने की बात कही। आरोपी ने 16,12,500 की मूंगफली बेची जिसका 25 प्रतिशत 4 लाख 3 हजार 125 रूपए उसके बनते है। वहीं राशन पानी के 15 हजार रूपए व 40, हजार रूपए मजदूरी के काटने के बाद 3,48,125 रूप्ए उसके बकाया है। वह इस साल भी उसने 22 बीघा में गेंहू व 6 बीघा में ईसबगोल की काश्त किया है। आरोपी गेहूं व ईसबगोल निकालकर कुछ फसल अपनी ढाणी में रख ली व फसल को खुर्द-बुर्द करने पर आमादा है। उसके करीब 5 लाख रूपए हड़प कर दूसरा काश्तकार रखना चाहते है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।