Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2025। बुधवार को पुलिस दल द्वारा तीन गिरफ्तार आरोपी राजेंद्र मेघवाल, राकेश व कमल देव का मुख्य बाजार से पैदल मार्च निकाला गया, और इसके विरोध में युवाओं ने सीएम के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया है। इस प्रतिनिधि मंडल में एडवोकेट पुखराज तेजी, एडवोकेट ओमप्रकाश मोहरा, एडवोकेट नारायण पंवार, एडवोकेट रामसिंह, एडवोकेट रामनिवास शीला, आदूराम मेहरा, चेतन भारतीय, राधाकिशन, बजरंगलाल, फूसाराम, शेराराम कमलिया शामिल रहें। मंडल सदस्यों ने पत्र में आत्मसमर्पण करने वाले आरोपियों की सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करने के इरादे से मानवाधिकारों के हनन का आरोप लगाया। सदस्यों ने कहा कि भरी दोपहर आम जन के सामने इन्हें अपमानित करने के इरादे से निकाला गया पैदल मार्च अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के खिलाफ है। एडवोकेट ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि तीनों पकड़े गए युवक दलित समाज के सक्रिय कार्यकर्ता है और राजनीतिक कारणों से झूठे मामलों में फंसाकर अपमानित किया गया है। इस कृत्य को लेकर दलित समाज में रोष है और इसकी घोर निंदा करते है।