Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जून 2025। सोमवार को भीषण गर्मी का दौर क्षेत्र में रहा और 11 जून तक मौसम विभाग ने लू व हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को गांव बिग्गा में खेत में काम करते हुए 54 वर्षीय किसान मांगीलाल पुत्र श्रवणराम मेघवाल की गर्मी से मौत हो गई। मृतक के पुत्र बजरंगलाल ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि सोमवार को दोपहर तीन बजे उसके पिता खेत में काम रहें थे। पिता ने अत्यधिक गर्मी लगने की बात कही और वे हीटवेब का शिकार हो गए। कुछ ही देर में उनके बेहोश होने पर परिजन उन्हें उपजिला अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह हैड कांस्टेबल बलवीर काजला अस्पताल पहुंचे है और मृतक का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।