Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ थाने में बिग्गा में हुए भूमि विवाद में परस्पर एक ओर मामला दर्ज हुआ है। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी ने बताया कि बिग्गा निवासी 35 वर्षीय ताराचंद पुत्र रूपाराम जाट ने जेठाराम सहित उसके परिवार की महिलाओं सहित 10 जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसका पैतृक खेत बिग्गा गांव की दिखणादी रोही में स्थित है। उसका खेत पड़ौसी जेठाराम पुत्र हरदास जाट का खेत है। परिवादी ने बताया कि आरोपी जेठाराम बदमाश व झगड़ालू किस्म का व्यक्ति है, जो जमीन की सींव को लेकर आए दिन परिवादी के परिवार के साथ विवाद करता है। शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे परिवादी श्रीडूंगरगढ़ से अपने खेत पहुंचा तो ढाणी में शोर हो रहा था। जेठाराम व उसके बेटे खिवराज व मनोज, उसकी बेटियां किरण, चुकी, सरोज, पार्वती, उसकी पत्नी रामी देवी, मनोज की पत्नी गायत्री, खिवराज की पत्नी विमला जबरन उसके खेत में घुसे थे। खेत पर कब्जा करने की नियत से घुसे और गालियां देते हुए मारपीट की। परिवादी ने बताया कि आरोपी ने मेरे भाई रामदयाल तथा भतीजे रामवतार के सिर पर कुल्हाड़ियों से वार किया। जिससे रामवतार का सिर फूट गया व दाहिना हाथ व पैर टूट गए। वह लहूलुहान हो गया, परिवादी की मां व बहन ने बीच बचाव करते हुए शोर मचाया। आरोपी रामदयाल व रामवतार को मरा समझ कर अपने खेत में भाग गए। अस्पताल पहुंचाया जहां से दोनों को गंभीर स्थिति में बीकानेर रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को दी है।