Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मई 2025। कक्षा 10वीं व 12वीं के परिणामों के बाद बेहतरीन परिणाम देने वाले स्कूलों में उत्साह का माहौल छाया है। शनिवार शाम को कस्बे में अंग्रेजी माध्यम के ब्राइट फ्यूचर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सफल विद्यार्थियों के लिए विजय जुलूस व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल प्रशासन द्वारा श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का फुलमालाओं व साफा पहनाकर सम्मान किया गया। होनहार विद्यार्थियों को रथ में बिठाकर डीजे के साथ नगर भ्रमण किया गया। विद्यार्थियों के परिजनों ने मार्ग में अनेक स्थानों पर विजय जुलूस पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जुलूस में विद्यार्थियों के साथ स्कूल का पूरा स्टाफ शामिल हुआ। स्टाफ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। वहीं बच्चों सहित उनके अभिभावकों ने स्कूल स्टाफ का आभार जताया। विद्यार्थियों ने जमकर रंग उड़ाया व देशभक्ति गीतों पर खूब नाचते हुए उत्सव मनाया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती पार्वती शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। शर्मा ने बच्चों को आगे भी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण के साथ भविष्य निर्माण की तैयारी करने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों को सभी बाधाओं से ऊपर उठकर देश और समाज के विकास में योगदान देने की प्रेरणा भी दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रथों पर बिठाया श्रेष्ठ परिणाम हासिल करने वाले विद्यार्थियों को, निकाला विजय जुलूस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ब्राइट फ्यूचर स्कूल में शनिवार को मनाया शानदार उत्सव, किया विद्यार्थियों का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यार्थियों ने जमकर रंग उड़ाया व नाचते गाते मनाया उत्सव।