Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20250525-WA0030
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मई 2025। क्षेत्र के गांव मोमासर में बीती रात तेज अंधड़ के दौरान वार्ड 11 में एक घर में बनी झोपड़ी में आग लग गई। हवा के साथ कुछ पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इन्द्रराम भामू के घर रात करीब 10.20 पर लगी आग में यहां बने तीन छप्पर जलकर खाख हो गए। तेज अंधड़ के दौरान ग्रामीण सोए नहीं और आग को देखकर मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से करीब एक घण्टे में आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर पहुंचे पूर्व सरपंच जेठाराम भामू व सुभाष कमलिया मौके पर पहुंचे व प्रशासन को सूचना दी। पानी के टैंकर व लोडर से आग को काबू किया गया। सुनील सुथार ने दमकल के लिए भी श्रीडूंगरगढ़ सूचना दी परन्तु दमकल के पहुंचने से पूर्व ही ग्रामीणों के प्रयास काम आए। जेठाराम भामू ने बताया कि पशुओं को बांधने के छप्पर में आग लगी और गनीमत रही गर्मी के कारण पशुओं को बाहर खुले में बांधा हुआ था। वहीं छप्पर के साथ पास रखा चारा जलकर खाक हो गया। आगे ने चारे से पास ही के बाड़े ने आग पकड़ ली बाड़ भी जलकर खाख हो गयी और उससे आगे पक्के मकान की दीवारें आ जाने से आग इससे आगे नहीं फैली। भामू ने बताया मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए व आधा दर्जन से अधिक टैंकर व जेसीबी मशीने पहुंच गई जिससे आग पर काबू पा लिया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हवा के साथ फैली आग, छप्पर सहित चारा, एक बाड़े की बाड़ जलकर खाख हुई।