Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2025। भीषण गर्मी के दौर में श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित करीब डेढ़ दर्जन गांवो में लोग पेयजल समस्याओं से जूझ रहें है। गांवो में पुरानी मोटरों के कारण, आपूर्ति सिस्टम खराब होने के कारण या ट्यूबवेल फैल होने के कारण अनेक गांवो में भारी पेयजल संकट खड़ा हो गया है। शहर और गांव के आम लोग टैंकर से पानी खरीद कर परेशान हो गए है। ये बात सोमवार को डॉ विवेक माचरा ने पेयजल विभाग के एईएन कैलाश वर्मा से कही। माचरा ने वर्मा को ज्ञापन सौंपकर पेयजल समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए ठोस रणनीति बनाए जाने की मांग की है। जिससे क्षेत्र की पेयजल समस्याओं का निस्तारण हो सकें। माचरा ने बताया उन्होंने विभाग के उच्चाधिकारियों से भी क्षेत्र की पेयजल समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने की मांग की है।