Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

भागवत में चौथे दिन महंत सत्यानंद गिरी ने माता पिता की सेवा करने की प्रेरणा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव दुलचासर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन सोमवार को भक्त प्रह्लाद प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया गया। कथा वाचक महंत सत्यानंद गिरी महाराज ने कहा कि भक्त प्रह्लाद ने माता कयाधु के गर्भ में ही नारायण नाम का मंत्र सुना था। जिसके सुनने मात्र से भक्त प्रह्लाद के कई कष्ट दूर हो गए थे। उन्होंने कहा कि बच्चों को धर्म का ज्ञान बचपन से ही दिया जाना चाहिए, जिससे उन्हें जीवन भर इसका स्मरण रहें। उन्होंने माता-पिता की सेवा करने की प्रेरणा देते हुए समाज में सभी के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करने की बात कही। महाराज ने कहा कि भागवत कथा सुनने से 7 दिन के लिए बृजवासी होने का पुण्य मिलता है। महंत जी ने जीवन में अच्छे रास्ते पर जाने के लिए संकल्प लेना जरूरी है। कथा में बड़ी संख्या में ग्रामीण कथा सुनने शामिल हो रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भागवत कथा में शामिल हो रहें श्रद्धालु।

पंछियों के लिए पानी व चुग्गे की व्यवस्था की, ग्रामीणों ने सराहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर पुरोहितान में पक्षियों के लिए पानी व चारे के लिए डोंगल टांके है। लक्ष्मीनारायण जोशी सहित पूरी टीम ने पेड़ों के नीचे, दुकानों के आगे, टीन शेड, घरों के बरामदे व बालकनियों में डोंगल टांक कर इनमें पानी व बाजरी के दाने भरें है। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए पूरी टीम की सराहना की व समय समय पर इन्हें भरने का संकल्प भी लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर पुरोहितान में पंछियों के लिए टांके डोंगल, ग्रामीणों ने इन्हें भरने का लिया संकल्प।