Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अप्रैल 2025। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मंगलवार को दो युवकों को गिरफ्तार कर हवालात में पहुंचाया है। हैड कांस्टेबल संदीप कुमार मंगलवार शाम को पुलिस दल के कांस्टेबल बद्रीलाल, सुभाष डीआर राकेश व नेमीचंद के साथ गश्त के लिए रवाना हुए। टीम गांव मोमासर पहुंची तो यहां श्मशान की ओर से गांव की ओर एक युवक कट्टे में तलवार लेकर आते हुए दिखाई दिया। युवक पुलिस की गाड़ी देखकर इधर उधर भागने लगा, जिसपर पुलिस ने उसे पकड़ कर पूछताछ की। पुलिस ने 22 वर्षीय मदनलाल पुत्र चोथुराम नायक को गिरफ्तार कर लिया और आरोपी के पास से एक बिना म्यान की 41 इंच धारदार तलवार जब्त कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को दी है। इसी थाने के हैड कांस्टेबल भगवानाराम ने मंगलवार को धीरदेसर चोटियान निवासी अशोक कुमार को झगड़ा फसाद करने पर समझाईश का प्रयास किया। परंतु युवक नहीं माना तो पुलिस ने उसे पकड़ कर थाने पहुंचाया व शांतिभंग में पाबंद करवाया।