Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रैल 2025। रविवार सुबह सभी क्षेत्रवासी एक दिव्य योग शिविर “आनंदम” में भाग लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होने के साथ दिव्य आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कर सकेंगे। सुबह 7 बजे से 9 बजे तक इस दिव्य योग शिविर का आयोजन एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल प्रांगण में किया जाएगा। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ रजनीश कौशिक ने बताया कि शिविर में अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध योगाचार्य ढाकाराम शिविरार्थियों को योग, प्राणायाम के सुक्ष्म लाभ व रहस्यों की जानकारी देते हुए अभ्यास करवाएंगे। शिविर में प्रवेश पूरी तरह से नि:शुल्क होगा और समय का विशेष रूप से पालन किया जाएगा। इस दिव्य शिविर में सभी योग प्रेमी भाग ले सकेंगे। योग प्रेमी अपना नाम 9461037562 पर लिखवा अग्रिम पंजीयन भी करवा सकते है।